शादी से चार दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी

शादी से चार दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत, गांव में फैली सनसनी

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव खंगारपुर में शादी की तैयारियों के बीच उस समय मातम छा गया, जब 20 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवती की शादी 19 जून को होनी थी, लेकिन उससे पहले हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही पंकज नामक युवक पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यह आत्महत्या है या फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश, इसका जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
घटना थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव खंगारपुर की बताई जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal