अलीगढ़: अतरौली तहसील में धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन 

अतरौली तहसील में धरना प्रदर्शन, किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन 

मंडल ब्यूरो अमित चौहान. अलीगढ़। तहसील अतरौली में आज भारतीय किसान यूनियन स्वराज के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप पांडे के निर्देशन में हुए इस आंदोलन में किसानों ने भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, अधिकारियों द्वारा किसानों के उत्पीड़न तथा दबंगों द्वारा किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने तहसील सभागार परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। इस दौरान एसडीएम अतरौली मौके पर पहुंचे और किसानों की बातें गंभीरता से सुनी। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों की हर समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

धरने के उपरांत किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर धरना समाप्त किया।

इस मौके पर पंडित ललित कुमार मिश्रा, तहसील अध्यक्ष पटियाली, कासगंज, भारतीय किसान यूनियन स्वराज सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रयासों से पुसौर में जल्द खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय,पंजीयन होगा आसान

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की