गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत मादक पदार्थो की तस्करी करने वाली एक अभियुक्ता दीपा व एक अभियुक्त,अजय कुमार को गिरफ्तार, कब्जे से 4.200 किलोग्राम अवैध गांजा व 1300/- रुपये बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार चलाया गया ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत श्री केशव कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध के पर्यवेक्षण में डीसीपी हिंडन ट्रॉस एवं नगर श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में एसीपी नगर कोतवाली,श्रीमती उपासना पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह की पुलिस टीम द्वारा, गांजे की तस्करी करने वाली अभियुक्ता दीपा और अभियुक्त अजय कुमार को धारा स्कूल के पास बनी झोपड़ी (विजयनगर) से गिरफ्तार किया घटना का विवरणः आज दिनांक 19.06.2026 को पुलिस कमिश्नरेट के थाना विजयनगर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना व लोकल इनपुट के आधार पर अवैध गांजे की तस्करी करने वाली अभियुक्ता दीपा और अभियुक्त अजय कुमार को धारा स्कूल के पास बनी झोपड़ी (विजयनगर) से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 4 किलो 200 ग्राम (4.200 किलोग्राम) अवैध गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ पर अभियुक्तगण ने बताया, “साहब, हम गांजा खरीदकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में पैक करके लोगों को देते हैं और वे लोग इन पुड़ियों को रेलवे स्टेशन व आर्मी ग्राउंड के पास चलते-फिरते राहगीरों को बेचते हैं। आज भी हम अपना माल बेचने के लिए आए थे।अभियुक्तों के नाम व पतेः1. श्रीमती दीपा पत्नी सन्तोष उर्फ बाबू निवासीः धारा स्कूल के पीछे, माधोपुरा, थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद। मूल पताः म.नं. 213-ए, न्यू कोटगांव, थाना कोतवाली, जिला गाजियाबाद (उम्र 31 वर्ष)। 2. अजय कुमार पुत्र सतीश। निवासीः कस्बा बुढाना, बड़ी मस्जिद के पास, बालू के मकान में किराये पर, जिला शामली। वर्तमान पताः दीपा का मकान, माधोपुरा, थाना विजयनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद (उम्र 36 वर्ष)।अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः1. अभियुक्ता दीपा परः 10 अभियोग एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से संबंधित, 03 अभियोग आबकारी अधिनियम से संबंधित, तथा 06 अभियोग मारपीट से संबंधित (कुल 19 अभियोग) कमिश्नरेट गाजियाबाद में पंजीकृत हैं। 2. अभियुक्त अजय कुमार परः 02 अभियोग एनडीपीएस (NDPS) एक्ट से संबंधित थाना विजयनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद में पंजीकृत हैं।बरामदगी का विवरण,1. 4.200 किलोग्राम अवैध (नाजायज) गांजा।2. 1300/- रुपये नकद।गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीमःथाना विजयनगर संयुक्त पुलिस टीम।












