फतेहपुर: तमंचा लहराकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

तमंचा लहराकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तमंचा लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक पर पहले भी विवाद के दौरान तमंचा दिखाकर धमकी देने का आरोप था।

शनिवार देर रात पुलिस गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जोनिहा-अमौली मार्ग स्थित बदलुवापुर मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तिराहे पर गुमटी के पीछे छिपे युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामू तिवारी निवासी चरई, थाना जाफरगंज बताया।

पुलिस के मुताबिक, दो दिन पूर्व चरई गांव में पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद के दौरान रामू तिवारी ने तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी दी थी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की