इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
- सीओ ने रिपोर्ट की तैयार !
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । मलवा थाने में जमीन विवाद में अधिवक्ता से अभद्रता और धमकी देने के आरोपित इंटेलीजेंस प्रभारी अरुण चतुर्वेदी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पीड़ित अधिवक्ता आदित्य शर्मा ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सचिव व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल को ज्ञापन सौंपकर इंस्पेक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
अधिवक्ता आदित्य शर्मा ने कहा कि पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि मलवा थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा कराने को लेकर पहुंचे इंस्पेक्टर पर अधिवक्ता और भाजपा नेता से अभद्रता, धमकी देने का आरोप है।
इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील मिश्रा, पूर्व महामंत्री विजय सिंह, आलोक शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, वेद तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। मामले को लेकर सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि बयान हो चुके हैं रिपोर्ट एसपी को भेजी गई है।
ये भी पढ़ें फतेहपुर: बुलडोजर कार्रवाई में दिव्यांग दंपति समेत कई परिवार बेघर












