फतेहपुर: बुलडोजर कार्रवाई में दिव्यांग दंपति समेत कई परिवार बेघर

बुलडोजर कार्रवाई में दिव्यांग दंपति समेत कई परिवार बेघर !

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर प्रशासन को घेरा !

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य‌ फतेहपुर । बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरमतपुर में की गई बुलडोजर कार्रवाई में दिव्यांग दंपति अनिल कुमार समेत कई परिवारों के आशियाने गिरा दिए गए। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनका कोई और मकान नहीं है और उनका सारा सामान मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान एक मासूम बच्ची भी मलबे में दबने से बाल-बाल बच गई। समाजवादी पार्टी के बिंदकी विधानसभा प्रभारी रामेश्वर दयालू गुप्ता, राम कृपाल सोनकर, जीतेंद्र पासवान, राजू यादव, महंगू निषाद, मनोज सोनकर, यादवेंद्र यादव, अमित पासवान, मनोज गुप्ता और मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। नेताओं ने बेघर हुए परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मामले को समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने भी एक्स पर लिखकर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

बेघर परिवारों ने प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है। मामले को लेकर एडीएम सदर अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि चकरोड की जमीन पर कुछ पुराने मकान बने थे उनको नोटिस देकर न्यायालय की प्रक्रिया के तहत धारा 67 में हटाया गया है, किसी को बेघर नहीं किया गया। अगर अन्य कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: थाने से 200 मीटर दूर घर में नकब लगाकर 10 लाख की चोरी !

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें