- चोरी की घटना का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
- चोरी की बाइक और नकदी बरामद
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । मलवां पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, दो अन्य बाइक, नगदी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मलवा थाने के उपनिरीक्षक प्रमेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक सतीश यादव, नागेश गिरी कैंची मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार पांच युवक दिखे, जिन्हें रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को बाइक समेत पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक पटेल (कुंवरपुर), वत्सल उर्फ राज (बेहटा), देवेंद्र उर्फ आदित्य रैदास (बेहटा), शिवम उर्फ शिवा पासवान (जबरापुर) और देवाशीष उर्फ देवा सोनकर (कुंवरपुर) बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, दो अन्य बाइक, 6700 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने 24 मई की रात चितौरा गांव में राजा सिंह के बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी करने और 18 जुलाई को आजमाबाद भैसाई चौराहे के पास स्थित गेस्ट हाउस से बाइक चोरी करने की वारदात कबूली है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को शातिर चोर और गिरोह के सक्रिय सदस्य बताते हुए कहा कि इन पर पहले से आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें खुशाली सुशील यादव स्पोर्ट्स की दुनिया का उभरता सितारा












