प्रतापगढ़: रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, ज़मीन की रजिस्ट्री कराने आए दो लोग घायल

प्रतापगढ़: रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, ज़मीन की रजिस्ट्री कराने आए दो लोग घायल, ब्लॉक प्रमुख पर आरोप

प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ज़मीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे दो लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी।

इस हमले में आदित्य और अरुण नामक दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों बृजेश तिवारी के साथ ज़मीन का बैनामा कराने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। उसी दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

प्रतापगढ़: रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, ज़मीन की रजिस्ट्री कराने आए दो लोग घायल

घायल दोनों युवकों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमले के पीछे एक ब्लॉक प्रमुख और उसके करीबी लोग शामिल हैं। यह पूरी वारदात ऐसे स्थान पर हुई जो तहसील और कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें चोरी की घटना का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal