सम्पूर्ण समाधान दिवस में घटी शिकायतें, डीएम के 5 वर्क फॉर्मूला के दिखने लगे सकारात्मक परिणाम

सम्पूर्ण समाधान दिवस में घटी शिकायतें, डीएम के 5 वर्क फॉर्मूला के दिखने लगे सकारात्मक परिणाम

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के 5 वर्क फॉर्मूला के सकारात्मक परिणाम अब जनपद में दिखाई देने लगे हैं। जनसुनवाई के दौरान मिलने वाली शिकायतों की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है, जिसे प्रशासन की गुणवत्तापूर्ण कार्यशैली का प्रभाव माना जा रहा है। शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी अरविंद सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 10 से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष प्रकरणों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने कहा कि पिछले समाधान दिवस की तुलना में इस बार शिकायतों की संख्या में कमी आई है, जो प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रभावी कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का सकारात्मक संकेत है।
इस दौरान एसडीएम सदर श्वेता सिंह, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय तथा नायब तहसीलदार सारस्वत अग्रवाल की कार्यशैली की भी सराहना की जा रही है, जिसके चलते क्षेत्र में शिकायतों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal