नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, बागवाला पुलिस की कार्रवाई

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, बागवाला पुलिस की कार्रवाई

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना बागवाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना बागवाला पर दर्ज मुकदमा संख्या 105/2026 से संबंधित अभियुक्त संदीप उर्फ संजू पुत्र रामबीर सिंह, निवासी ग्राम शिवसिंहपुर उर्फ नगला निजाम, थाना बागवाला, जनपद एटा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2), 62 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 9एम/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। थाना बागवाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें