काली नदी किनारे आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद

काली नदी किनारे आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद

संवादाता काव्यांश रावत एटा, 20 जून। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम कस्तूरपुरा स्थित काली नदी किनारे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर मिले लगभग 100 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 एटा कुलदीप चौहान तथा आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 अलीगढ़ योगेश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दबिश दी। बरामद अवैध कच्ची शराब के संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और अभियान को लगातार जारी रखा जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस संबंध में पुलिस एवं आबकारी विभाग संयुक्त रूप से आगे भी प्रभावी कार्रवाई करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, बागवाला पुलिस की कार्रवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें