रायबरेली: 7 साल से भटक रहा ग्रामीण, बोरी में भरकर शिकायती पत्र लेकर पहुंचा डीएम दरबार

रायबरेली: बोरी में भरकर शिकायती पत्रों के साथ डीएम दरबार पहुंचा ग्रामीण, 7 साल से न्याय की तलाश

रायबरेली जिले की जनसुनवाई में मंगलवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब एक ग्रामीण बोरी में दर्जनों शिकायती पत्र भरकर जिला अधिकारी के पास पहुंचा।

नुनैरा गांव निवासी अंजनी नामक व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले 7 वर्षों से विभिन्न अफसरों के दरवाज़े खटखटा चुका है, लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिला। थक-हारकर वह अपने सारे शिकायती पत्र एक बोरी में भरकर डीएम की जनसुनवाई में हाजिर हुआ।

पीड़ित ने बताया कि यह मामला लालगंज तहसील क्षेत्र से जुड़ा है और वह अब तक कई बार अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचा चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

डीएम ने ग्रामीण की पीड़ा सुनने के बाद मामले की गंभीरता से जांच कराने और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जनसुनवाई में मौजूद लोग भी इस अनोखे विरोध को देखकर हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, ज़मीन की रजिस्ट्री कराने आए दो लोग घायल

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की