प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता एटीएम फ्रॉड गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 03 एटीएम कार्ड बरामद

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता एटीएम फ्रॉड गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 03 एटीएम कार्ड बरामद।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 03 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लोगों को झांसे में लेकर उनके एटीएम कार्ड बदलने तथा बैंक खातों से धोखाधड़ी कर धनराशि निकालने जैसे अपराधों में संलिप्त था। मामले की जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों एवं धोखाधड़ी से संबंधित मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति की सहायता न लें, अपना पिन नंबर गोपनीय रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ये भी पढ़ें जिला कारागार एटा का त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुन दिए आवश्यक निर्देश।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की