फिरोजाबाद हत्याकांड मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले विराज को फांसी

फिरोजाबाद हत्याकांड मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले विराज को फांसी

स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत

महज 40 दिन में आया ऐतिहासिक फैसला

फिरोजाबाद जिले के चर्चित मासूम हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोपी विराज को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया बेहद तेजी से पूरी हुई और महज एक माह 9 दिन (करीब 40 दिन) के भीतर आरोपी को सजा सुना दी गई। यह सनसनीखेज वारदात 30 मई को शिकोहाबाद में हुई थी, जहां आरोपी विराज ने एक मासूम बच्चे को बेरहमी से कई बार जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी थी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी विराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जांच भी रिकॉर्ड समय में पूरी की गई और महज छह दिन के भीतर न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया गया। तेजी से हुई विवेचना, प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। इस फैसले को त्वरित न्याय का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें