अलुवामई की दिवंगत बालिका के परिजनों को कुंडा बिधायक माननीय राजा भैया ने दी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता

अलुवामई की दिवंगत बालिका के परिजनों को कुंडा बिधायक माननीय राजा भैया ने दी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

 

कुंडा (प्रतापगढ़)। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलुवामई निवासी सुशील कुमार केसरवानी की 9 वर्षीय पुत्री सनाया केसरवानी की 23 जून 2026 को स्विमिंग पूल में डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने शोक संतप्त परिवार को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।

12 जुलाई 2026 को राजा भैया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने दिवंगत बालिका के परिजनों को सहायता राशि सौंपते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में राजा भैया और उनका परिवार पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद पटेल, ग्राम प्रधान विजय पांडे (अलुवामई), पूर्व प्रधान प्रदीप सरोज, ग्राम प्रधान इंद्रदेव पटेल (इटोरा), प्रधान प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी (दुलुवामई), ग्राम प्रधान रमेश सरोज (मवई कला) सहित रवि कुमार निर्मल, भीम यादव, अनीश यादव, सोमेश सरोज और राहुल पाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस सहयोग के लिए राजा भैया का आभार भी जताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें