लालगंज अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प

लालगंज अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील परिसर में लालगंज अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने वादकारियों की सुविधा के लिए 20 लाख रुपये तथा ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा की। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी एवं विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ की ओर से अधिवक्ताओं की सुविधाओं के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।समारोह को संबोधित करते हुए अपर जिला जज सुनील सिंह राठौर ने कहा कि “बार और बेंच का मजबूत समन्वय ही न्याय व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।” इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा वरिष्ठ एवं महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के अंत में न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा वादकारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

ये भी पढ़ें अलुवामई की दिवंगत बालिका के परिजनों को कुंडा बिधायक माननीय राजा भैया ने दी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें