सोते समय युवक को विषैले सर्प ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

सोते समय युवक को विषैले सर्प ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

 संवाददाता कुमुद मिश्रा

प्रतापगढ़। जनपद के ऐमापुर बिंधन (मक्तहर) गांव से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। बीती रात गांव निवासी शिवा सरोज, पुत्र श्री राम सरोज, को सोते समय एक विषैले सर्प ने काट लिया।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाना शुरू किया, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में बिना देर किए निकटतम अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।

दैनिक चक्र न्यूज़ दिवंगत शिवा सरोज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें लालगंज अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal