बैंक कर्मचारी के व्यवहार को लेकर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
संवाददाता: सदानंद द्विवेदी
लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय स्टेट बैंक की सगरा सुंदरपुर शाखा के एक कर्मचारी के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। पोस्ट में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी ने उनका बैंक संबंधी कार्य करने से इनकार कर दिया तथा कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि ग्रामीणों को बैंक के कार्यों के लिए कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं।पोस्ट करने वाले ने क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि ग्राहकों को समय पर बैंकिंग सेवाएं मिल सकें।हालांकि, इस मामले में संबंधित बैंक कर्मचारी या बैंक प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। बैंक प्रबंधन द्वारा आधिकारिक प्रतिक्रिया आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें रानीगंज पुलिस ने सोलर पैनल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार












