एटा तहसीलों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा, कई सवालों पर टिकी निगाहें

एटा तहसीलों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा, कई सवालों पर टिकी निगाहें

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा। जनपद एटा में तहसीलों के प्रशासनिक ढांचे में जल्द बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, आगामी बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद कुछ एसडीएम के तबादले किए जा सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में दो एसडीएम के स्थानांतरण के बाद अन्य जनपदों से नए अधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। लंबे समय से तहसीलों में बड़े स्तर पर फेरबदल न होने के कारण आम लोगों के बीच भी बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, राजस्व से जुड़े कई मामलों को लेकर जनता की ओर से उच्च न्यायालय का रुख किए जाने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और तहसील स्तर पर लंबित मामलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व मामलों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण की आवश्यकता है। वहीं प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि नए अधिकारियों की तैनाती से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से किसी भी संभावित तबादले या जांच को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सभी की निगाहें आगामी प्रशासनिक निर्णयों पर टिकी हुई हैं।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal