दिल्ली में सुरक्षा के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद, संसद मार्च के मद्देनज़र DMRC का बड़ा फैसला

दिल्ली में सुरक्षा के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद, संसद मार्च के मद्देनज़र DMRC का बड़ा फैसला
नई दिल्ली। आज (20 जुलाई) CJP के प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो सेवाओं की ताज़ा जानकारी अवश्य जांच लें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 101 गुम मोबाइल बरामद, 17 लाख की संपत्ति लौटाकर लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें