प्रतापगढ़ भुपियामऊ सब्जी मंडी में चोरों का आतंक, तीन दुकानों के ताले तोड़ 4 क्विंटल लहसुन चोरी

प्रतापगढ़ भुपियामऊ सब्जी मंडी में चोरों का आतंक, तीन दुकानों के ताले तोड़ 4 क्विंटल लहसुन चोरी।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के भुपियामऊ सब्जी मंडी में देर रात अज्ञात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर करीब 4 क्विंटल लहसुन चोरी कर लिया। चोरी गए लहसुन की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है।घटना की जानकारी सुबह दुकानदारों को होने पर मंडी में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने चोरी की इस वारदात पर नाराजगी जताते हुए बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल है।व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मंडी क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें ‎कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई डीएम ने शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की