कुंडा में कांग्रेस का विरोध मार्च, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कुंडा में कांग्रेस का विरोध मार्च, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा, प्रतापगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुंडा के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, भ्रष्टाचार तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंडा को सौंपा।

कांग्रेस कार्यकर्ता निर्माण यूनियन कार्यालय से एकत्र होकर भगवान तिराहा, सरजू नगर और रोडवेज बस अड्डा होते हुए तहसील एवं कचहरी परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य, महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई तथा राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर एवं जिला कोऑर्डिनेटर संदीप त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार युवाओं, किसानों और आम जनता की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी के निर्देशानुसार 29 जुलाई से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुंडा के नेतृत्व में चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन एवं जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव संजय शुक्ला, जिला महासचिव मुन्ना लाल यादव, मोहम्मद यूसुफ, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौतम, प्रदेश सचिव (अनुसूचित जाति विभाग) मोहम्मद जुनेद, सट्टा यादव, विजय यादव, विजय तिवारी, योगेश यादव (पूर्व प्रत्याशी, कुंडा), रंजीत यादव, राजन तिवारी, विक्रांत, जयप्रकाश, सुरेश सरोज, विनोद गौतम, फूलचंद पाल, लालू पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें