प्रतापगढ़ में शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 3 महीने में ₹126.67 करोड़ की बिक्री

प्रतापगढ़ में शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 3 महीने में ₹126.67 करोड़ की बिक्री

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जनपद में शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले तीन महीनों में जिले में ₹126.67 करोड़ की देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बियर की बिक्री हुई। आबकारी विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष 111.19 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हुआ।

 

वहीं अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत आबकारी विभाग ने तीन महीनों में 590 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान 14,824 लीटर अवैध शराब बरामद की गई तथा बड़ी मात्रा में लहन भी नष्ट किया गया।

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रतापगढ़ आबकारी टीम को उत्तर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें