महेशगंज पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी

महेशगंज पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी

संवाददाता कुमुद मिश्रा

महेशगंज/प्रतापगढ़। मिशन शक्ति चरण-5 के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शुक्रवार को थाना महेशगंज की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपात स्थिति में बिना देर किए पुलिस को सूचना देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की। इसमें महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

इसके अलावा महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुनकर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। पुलिस ने थाना महेशगंज स्थित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407361 तथा थाना महेशगंज के सीयूजी नंबर 9454404117 पर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करने की अपील की।

महेशगंज पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें