मैनपुरी: बेटी की शादी से पहले पिता ने मांगी पुलिस सुरक्षा, बारात रोकने की धमकी का आरोप

मैनपुरी: बेटी की शादी से पहले पिता ने मांगी पुलिस सुरक्षा, बारात रोकने की धमकी का आरोप

मंडल संवाददाता अमित चौहान मैनपुरी के औछा थाना क्षेत्र के दौलीखिरिया गांव में बेटी की शादी से पहले एक परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते 25 जुलाई को होने वाली शादी में बारात रोकने और हंगामा करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शादी समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जितेंद्र पुत्र हरिकिशन के अनुसार, गांव में रास्ते को लेकर पिछले दो-तीन वर्षों से विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि गांव के दिनेश, कमलेश पुत्र सत्यराम और सूरज पुत्र दिनेश आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और रास्ता रोकने जैसी हरकतें करते हैं। कई बार औछा थाने में शिकायत के बावजूद विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

जितेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी का विवाह 25 जुलाई 2026 को होना है। उनका आरोप है कि विपक्षी पक्ष खुलेआम बारात गांव में नहीं घुसने देने और विरोध करने की धमकी दे रहा है। इससे परिवार में भय का माहौल है और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

पीड़ित का यह भी कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर पहले भी उनके परिवार पर हमला हो चुका है। उनके पिता के साथ कथित मारपीट में हाथ में फ्रैक्चर हुआ था, जिस मामले में औछा थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। इसके अलावा, उन्होंने 17 जुलाई 2026 को भी रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बारात के गांव में प्रवेश से लेकर विदाई तक पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि विवाह समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

वहीं, औछा थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें राशन कार्ड रद्द करने पर हाईकोर्ट सख्त, डीएसओ शामली को किया तलब

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें