हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रानीगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास के अभियोग से संबंधित अभियुक्त मुकीम को थाना रानीगंज क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश












