01.145 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, पट्टी पुलिस की कार्रवाई।

01.145 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, पट्टी पुलिस की कार्रवाई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के देनवा दुवौली स्थित अर्धनिर्मित देनवा मॉडल स्कूल के पास अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 145 ग्राम अवैध गांजा, गांजे की 8 पुड़िया और बिक्री के ₹345 नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वारंटियों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में गांजा लेकर पुड़िया बनाकर बेच रहा है और देनवा मॉडल स्कूल के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।सूचना पर क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली। उसके झोले से काली पन्नी में रखा 1.145 किलोग्राम गांजा और 8 पुड़िया बरामद हुईं, जबकि पैंट की जेब से ₹345 नकद मिले।पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राम सिंह (52 वर्ष) पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी सुखऊ दुवौली, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में बताई। उसने बताया कि वह मजदूरी करता है और अतिरिक्त कमाई के लिए सुनसान स्थानों पर गांजा बेचता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें