बालूगंज चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

बालूगंज चौकी प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

आगरा — थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित बालूगंज चौकी की पूरी पुलिस टीम को सस्पेंड कर दिया गया है। इस चौकी के प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की कार्रवाई एडीसीपी आदित्य कुमार की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी जनशिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे और कार्य में घोर लापरवाही बरती जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह कठोर निर्णय लिया गया।

एडीसीपी आदित्य कुमार ने साफ कहा है कि

“लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की शिकायतों की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।”

पूरी चौकी के निलंबन से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। इस कार्रवाई को आगरा पुलिस की ओर से एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना रकाबगंज के अंतर्गत आने वाली बालूगंज चौकी पर यह कार्रवाई एक उदाहरण बनी है कि जवाबदेही तय करने में अब कोई ढील नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें प्रशासनिक अव्यवस्था: तहसीलदार संदीप कुमार पर गंभीर आरोपों की जाँच शुरू

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal