लूटकांड का खुलासा: एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

लूटकांड का खुलासा: एटा पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

संवाददाता: काव्यांश रावत एटा: थाना पिलुआ क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए लूटकांड का एटा पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में पिलुआ पुलिस, स्वाट टीम और इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 2 जोड़ी पायल, ₹4200 नकद, और घटना में प्रयुक्त काली अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना का विवरण: 29 जुलाई को वादिनी ने थाना पिलुआ में तहरीर दी थी कि वह अपने भाई के साथ बाइक से अलीगढ़ से मायके एटा जा रही थी। बड़ागांव ओवरब्रिज के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया, जिसमें ₹15,000 नकद, एक मोबाइल फोन और दो जोड़ी पायल थीं। इस पर थाना पिलुआ में मुकदमा संख्या 68/25, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ।

गिरफ्तारी की कार्यवाही: 31 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे सिहोरी रोड स्थित प्रतीक्षालय के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूलते हुए बताया कि वे मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपी:

1. नितिन यादव, पुत्र श्यामबाबू, निवासी शीतलपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा

2. पंचम ठाकुर उर्फ अभी, पुत्र सत्यपाल ठाकुर, निवासी पवांस, थाना कोतवाली देहात, एटा

3. सत्यम प्रजापति, पुत्र राजवीर प्रजापति, निवासी शीतलपुर, थाना कोतवाली नगर, एटा

बरामद माल:

15 मोबाइल फोन (एक रेडमी मोबाइल लूटी गई घटना से संबंधित)

2 जोड़ी पायल (सफेद धातु)

₹4200 नकद

एक काली अपाचे मोटरसाइकिल

पुलिस टीमें:

थाना पिलुआ: प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह व टीम

स्वाट टीम: प्रभारी विनोद कुमार व टीम

इस कार्रवाई के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है, साथ ही अन्य मोबाइलों के संबंध में नया मुकदमा संख्या 69/2025, धारा 317(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें पत्रकार ने दिखाई सच्चाई तो दरोगा ने दिखाई हेकड़ी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें