यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र पर लगेगा 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर

यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र पर लगेगा 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर, आज दिनभर बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

संवाददाता – योगेंद्र सिंह. एटा जनपद के 33/11 केवी यूपीएसआईडीसी विद्युत उपकेंद्र पर कल 1 अगस्त 2025 को 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता श्री सत्य नारायण ने बताया कि यह ट्रांसफॉर्मर स्थापना कार्य उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि और उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस निर्धारित अवधि में बिजली आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियाँ कर लें तथा विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।

ये भी पढ़ें सांप के काटने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की