जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने की जनसुनवाई, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा



गाजियाबाद। दिनांक 13 अगस्त 2026 कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, राजस्व, पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन तथा अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाना प्राथमिकता है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर वास्तविक समाधान के आधार पर किया जाए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












