माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के अन्तर्गत जिला न्यायालय में प्रीसिटिंग बैठक संपन्न

माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के अन्तर्गत जिला न्यायालय में प्रीसिटिंग बैठक संपन्न

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 17 अगस्त, 2026 माननीय सर्वोच्च न्यायालय मे (समाधान समारोह) दिनांक 21, 22 व 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के अन्तर्गत आज दीवानी न्यायालय गौतमबुद्धनगर में आयोजित प्रीसिटिंग कान्फ्रेन्स हाल में अपराह्न्न 2-00 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, गाजियाबाद, श्री माननीया प्रदेश सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण डा० (श्रीमती) मनु कालिया की उपस्थिति में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के सम्बन्ध में पूर्व नियोजित बैठक आयोजित हुई ।

बैठक में श्री रवि कुमार, एन0जी0, सी0ई0ओ0 ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, श्री आर0के0 सिंह सी0ई0ओ0 यमुना प्राफिकरण, श्रीमती वन्दना त्रिपाठी सी0ई0ओ0 नोएडा प्राधिकरण व श्री वत्सल श्रीवास्तव , पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट, श्री सुनील कुमार प्रथम अपर जिला जज , श्रीमती सोमप्रभा मिश्रा द्वितीय अपर जिला जज , श्री सौरभ द्विवेदी अपर जिला जन तृतीय व नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत श्रीमती शिवानी रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तीनो प्राधिकरणों के विधि सम्भाग के

वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ मा० सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त मामलो में चर्चा की गई तथा इस संबंध में उपस्थित पक्षकार व कास्तकार से भी अलग से वार्ता की गई तथा पक्षकारों का पक्ष भी सुना गया। अन्य पत्रावलियो में वी०सी० के माध्यम से भी प्राधिकरण के अधिकारी द्वारा पक्षकारगण से वार्ता की गई तथा

उपस्थित लाभार्थीगण/ पक्षकारान (किसान) से भी वार्ता की गयी जिसमें उनके द्वारा प्राधिकरण से रजामंदगी की दशा मे अपने कतिपय हितो को परित्याग करते हुए भी सुलह हेतु तत्पर होने का कथन किया गया। पक्षकारान/लाभार्थीगण के मध्य माननीय सदस्या सचिव डाo मनु कालिया द्वारा व्यक्तिगत रूप से वार्ता की गयी। बैठक सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें