पोस्टमार्टम हाउस में मारपीट का मामला, सपा नेता समेत छह के खिलाफ मुकदमा

पोस्टमार्टम हाउस में मारपीट का मामला, सपा नेता समेत छह के खिलाफ मुकदमा

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट स्थित पोस्टमार्टम हाउस में मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संविदा कर्मी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित अभिनाश सरोज की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग आपस में विवाद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें