सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को मिला बड़ा सहारा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार के पुनर्वास की दिशा में अहम कदम उठाया है।
विधायक जीत लाल पटेल की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने मृतक सौरभ विश्वकर्मा की पत्नी आंचल विश्वकर्मा को खेती-किसानी के लिए करीब डेढ़ बीघा जमीन के पट्टे से जुड़े खतौनी दस्तावेज सौंपे।
जमीन मिलने से परिवार को आजीविका का एक नया साधन मिलने की उम्मीद जगी है। संकट की इस घड़ी में प्रशासन की यह पहल परिवार के लिए आर्थिक सहारा बनने के साथ ही भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अब जरूरत है कि परिवार को खेती के लिए जरूरी सरकारी योजनाओं, सिंचाई, बीज और अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिले, ताकि यह सहायता वास्तव में आत्मनिर्भरता का आधार बन सके।
ये भी पढ़ें भयहरणनाथ धाम में नागपंचमी पर सजा घुघुरी लोक उत्सव, विशिष्ट व्यक्तित्वों का हुआ सम्मान












