ट्रॉमा सेंटर में जलभराव से मरीज और तीमारदार बेहाल, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

ट्रॉमा सेंटर में जलभराव से मरीज और तीमारदार बेहाल, निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

संवाददाता — सदानंद द्विवेदी

लालगंज अजहरा। मंगलवार से लगातार हो रही बारिश के कारण लालगंज अजहरा ट्रॉमा सेंटर एवं परिसर में संचालित अस्पतालों के आसपास भारी जलभराव हो गया है। अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों और उनके तीमारदारों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पानी की निकासी का कोई प्रभावी प्रबंध नहीं किया गया है। बारिश का पानी अस्पताल परिसर में जमा होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है।
मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि लगातार समस्या के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जलनिकासी की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने तत्काल जलभराव से निजात दिलाने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें