मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पीआरडी स्वयंसेवकों का कार्यक्रम आयो जित, ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी सहित स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं का मिला लाभ

मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पीआरडी स्वयंसेवकों का कार्यक्रम आयो जित, ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी सहित स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं का मिला लाभ

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ कर रही कार्य: सदर विधायक संजीव शर्मा,पीआरडी स्वयंसेवकों को बड़ी सौगात: मल्टीस्टोरी बैरक का शिलान्यास, रूपये 5 लाख वार्षिक कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं ड्यूटी भत्ता हुआ 600 प्रतिदिन,गाजियाबाद।दिनांक: 18.08.2026 मा० मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश शासन का समस्त प्रान्तीय रक्षक दल (पी०आर०डी०) स्वयंसेवकों के साथ सम्मेलन कार्यक्रम बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षा गृह, रामगढ़ ताल, गोरखपुर से प्रदेश के समस्त जनपदों में जनपद मुख्यालयों पर लाईव प्रसारण किया गया।जिसमें मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पी०आर०डी० स्वयंसेवकों के 03 प्रमुख घोषणाएं की गयी, जिसमें प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों हेतु लखनऊ में मल्टीस्टोरी बैरक का शिलान्यास। प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रति वर्ष 5 लाख रूपये का लाभ। प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों का ड्यूटी भत्ता 500/- प्रतिदिन से बढ़ाकर 600/- रूपये प्रतिदिन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक श्री संजीव शर्मा ने पीआरडी जवानों सहित उपस्थित अन्य गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के अनुरूप निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं,।

जिनके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों एवं विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन, मानदेय, लाभांश तथा अन्य सुविधाओं में समय-समय पर आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं। साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ता 100 रूपये प्रतिदिन, परिवार हेतु 5 लाख रूपये प्रतिवर्ष का लाभ दिया है।

सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा प्रदेश में समावेशी एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर श्री कुमार सौरभ मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद एवं श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक, गाजियाबाद द्वारा जनपद के पी०आर०डी० स्वयंसेवकों को अपने आशीर्वचन प्रदान किये। इस अवसर पर श्रीमती नूतन सोनकर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, रजापुर, श्रीमती ऋचा तिवारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, मुरादनगर, श्रीमती आशिमा गोस्वामी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, लोनी एवं श्री सौरभ कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक तथा विभागीय स्टाफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें