थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा कार चोरी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की AURA कार व अवैध चाकू बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में दिनांक 18.08.2026 को थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से कार चोरी करने वाला एक अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र हरिपाल को मुखिया मार्किट से जोडियक की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 हुंडई AURA कार टैक्सी नंबर UP16JT4046 व 01 अवैध चाकू बरामद हुआ है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा गाड़ी मालिक को अपनी बातों में फंसाकर टेस्ट ड्राइव लेने के बहाने उक्त गाड़ी को चोरी कर लिया गया था।
अभियुक्त का विवरण- आशीष कुमार पुत्र हरिपाल निवासी ग्राम बिहारीपुर, थाना गंगीरी, जिला अलीगढ़ उम्र 24 वर्ष।बरामदगी का विवरण- 1.एक हुंडई AURA कार टैक्सी नंबर UP16JT4046 2.एक अवैध चाकू पंजीकृत अभियोग का विवरण-मु0अ0सं0 362/26 धारा 318(4)/303(2)/317(2) BNS व धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सेक्टर-113, कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












