जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 18 जुलाई 2026 गाजियाबाद। आदरणीय अपर जिलाधिकारी ( वित्त- राजस्व ) श्री अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति एवं बैंकिंग समीक्षा समिति की बैठक महात्मा गाँधी सभागार , जिलाधिकारी कार्यालय , गाजियाबाद में सम्पन्न में सम्पन्न हुई।बैठक में अपर जिलाधिकारी ( वित्त- राजस्व ) ने जनपद के सभी बैंकों को विकास योजनाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अग्रणी जिला प्रबंधक श्री बुद्ध राम ने जून 2026 तक की बैंकिंग उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा प्रस्तुत की। इस दौरान सभी बैंकों की उपलब्धियों की क्रमवार समीक्षा की गई। इस क्रम में इन्होने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना,फसल बीमा योजना आदि के बारे में समीक्षा की I

समीक्षा के क्रम में अपर जिलाधिकारी ( वित्त- राजस्व ) महोदय ने सभी जिला समन्वयकों को जिले में साख-जमा अनुपात (CD Ratio) बढ़ाने तथा सभी लंबित पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने साख-जमा अनुपात की गहन समीक्षा की तथा आगामी तिमाही में उन बैंकों के साख-जमा अनुपात को बढ़ाने के लिए बैंकवार रणनीति बनाने को कहा जिनका अनुपात 60% से कम है ।

इस अवसर पर रिषभ सक्सेना प्रबंधक, एलडीओ आरबीआई, कुमारी अलका, नाबार्ड डी.डी.एम. श्री बुद्ध राम, अग्रणी जिला प्रबंधक विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला समन्वयक सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें