प्रसव के बाद महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

प्रसव के बाद महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज की एमसीएच विंग में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के पति राकेश पटेल ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

तहरीर के मुताबिक, संग्रामपुर अमेठी के अम्मरपुर धौरहरा निवासी महिला को शनिवार शाम करीब 6:30 बजे प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद रात करीब 9:30 बजे तक उसकी हालत सामान्य बताई गई। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों का आरोप है कि उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से उपचार की गुहार लगाई, लेकिन समय पर समुचित उपचार नहीं मिल सका। हालत गंभीर होने के बाद करीब 11:30 बजे महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल में हंगामा हुआ। मृतका के पति ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर पूरे मामले की जांच कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच और लगाए गए आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें वायरल वीडियो में बैल के साथ क्रूरता करने वाले व्यक्ति पर पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है