भाजपा कार्यालय में महादेव का महा रुद्राभिषेक प्रारंभ
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी, प्रतापगढ़ कार्यालय में रविवार को भूतभावन भगवान महादेव का महा रुद्राभिषेक विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान महादेव से सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
महा रुद्राभिषेक के दौरान कार्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
ये भी पढ़ें वायरल वीडियो में बैल के साथ क्रूरता करने वाले व्यक्ति पर पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार












