श्री तपतेश्वर महादेव के सानिध्य में, इंदौर शिवाजी राजे युवा संगठन द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

श्री तपतेश्वर महादेव के सानिध्य में, इंदौर शिवाजी राजे युवा संगठन द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर

आज अंतिम सोमवार के अवसर पर इंदौर ताप्ती परिसर स्थित श्री तपेश्वर महादेव मंदिर के सानिध्य में शिवाजी राजे युवा संगठन एवं समस्त रहवासियों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी रहवासी, धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सैकड़ो महिलाओं ने कलश भर भगवान तपेश्वर महादेव पर जल चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण हो, एसी प्रार्थना की गई। इस भव्य कलश यात्रा में सिंधोरा के सरपंच श्री निलेश जी पाटीदार, समाजसेवी श्री राजकुमार जी गुप्ता, शिवाजी राजे युवा संगठन अध्यक्ष श्री राम जी पवांर सहित राजा सांखला, जान बाबा, राजा ठाकुर, शुभम चौहान, संतोष यादव, आकाश यादव, लकी चौहान, आशु राजपूत सभी सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे। इस भव्य अवसर पर श्री बालाजी मित्र मंडली द्वारा 150 कीजिए फलाहारी खिचड़ी का वितरण भी किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें