कुंडा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ से बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त शिवसागर सोनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को उसके घर ग्राम बाबूगंज से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा श्री शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव हमराह कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल मंदीप सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिवसागर सोनकर (करीब 37 वर्ष), पुत्र पन्नालाल सोनकर, निवासी ग्राम बाबूगंज, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 62, 65(2), 76, 115(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज बताया गया है।












