प्रतापगढ़ में डंपर और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; तीन साल का मासूम घायल

प्रतापगढ़ में डंपर और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; तीन साल का मासूम घायल

रिपोर्टर: अमित सिंह बाघराय, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में डंपर और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि बाइक पर सवार तीन वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या UP72 BL 8729 पर दो पुरुष, एक महिला और तीन साल का बच्चा सवार थे। बताया जा रहा है कि बाघराय से बिहार बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर छेऊंगा नहर के समीप बाइक की डंपर संख्या UP72 DT 5961 से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों वयस्कों की मौत होने की सूचना है, जबकि मासूम बच्चा घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक कुंडा ब्लॉक क्षेत्र के गैसपुर मौली गांव स्थित लोहरान का पुरवा के निवासी थे। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और बाघराय थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों को एंबुलेंस से ले जाया गया, जबकि घायल तीन वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। हादसे के सटीक कारणों और मृतकों की आधिकारिक पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

नोट: मृतकों की पहचान और घटना से संबंधित अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि होने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal