गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट मिशन शक्ति 0.6 महिला सुरक्षा पर गाजियाबाद पुलिस का बड़ा अभियान!
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
















गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में,मिशन शक्ति की चौपाल में गूंजा महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों का संदेश, सैकड़ों महिलाओं से पुलिस ने किया सीधा संवाद अपराध और उत्पीड़न के खिलाफ चुप्पी तोड़ें महिलाएं, बेखौफ होकर उठाएं आवाज! विजयनगर में महिला चौपाल लगाकर पुलिस ने किया जागरूक गाजियाबाद।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर गाजियाबाद पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मिशन शक्ति अभियान के अंतिम दिन थाना विजयनगर क्षेत्र में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में सैकड़ों महिलाओं और विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं ने सहभागिता की।
जिसमें, (अखंड हिंदू राष्ट्र सेना) जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पिंकी सविता जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता सागर जिला मंत्री महिला मोर्चा अनुराधा ठाकुर शशि वर्मा, अन्य समिति ओके समस्त महिलाए प्रताप विहार विजय नगर,A.B,C,D ब्लाक गौर सिद्धार्थ, काशीराम विजयनगर सेक्टर 11 12 सै 9 गऊसाला क्षेत्र केलास नगर ,सभी ब्लॉकों से महिलाओं ने बढ़-चढ़कर जन चौपाल में भाग लिया, डीसीपी, महिला अपराध श्रीमती सुचित्रा सिंह पुलिस एवं डीसीपी, बलवंत कुमार चौधरी एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय कोतवाली नगर, विजयनगर थाना प्रभारी श्री धर्मपाल सिंह, यह महिला,SI आरजू सिकरवार, सरजना यादव ,सविता देवी अन्य पदाधिकारी महिला पुलिस टीम अधिकारियों ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।महिलाओं को बताया—डरें नहीं, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं ।महिला चौपाल के दौरान पुलिस ने महिलाओं को समझाया कि किसी भी प्रकार के अपराध, छेड़छाड़, उत्पीड़न या अन्य परेशानी की स्थिति में चुप रहने के बजाय पुलिस को सूचना दें और शिकायत दर्ज कराने से न घबराएं।
महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस से मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी गई। नंबर 1090 आपातकालीन 112 तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं से अवगत कराया पुलिस का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना और उन्हें इस बात के प्रति जागरूक करना है कि अपराध के खिलाफ आवाज उठाना उनका अधिकार है। जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।‘आपकी पुलिस, आपके द्वार’—घर-घर पहुंचा जागरूकता का संदेश,मिशन शक्ति अभियान के साथ-साथ ‘आपकी पुलिस आपके द्वार’ पहल के तहत पुलिसकर्मियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं और नागरिकों को जागरूक किया गया।
पुलिस की इस पहल का मकसद पुलिस और आम जनता के बीच संवाद बढ़ाना तथा जरूरत के समय लोगों को पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित करना है। एंटी रोमियो फोर्स और महिला सुरक्षा पर विशेष जोर ,अभियान के दौरान मिशन शक्ति, एंटी रोमियो फोर्स और MVF अभियान से संबंधित जागरूकता गतिविधियों पर जोर दिया गया। महिलाओं को बताया गया कि सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्कता, समय पर शिकायत और पुलिस से संपर्क बेहद महत्वपूर्ण है। चौपाल में महिलाओं की भागीदारी के जरिए उनकी समस्याओं को सुनने और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
डीसीपी मुख्यालय बलवंत कुमार चौधरी ने बताई अभियान की अहमियत,
डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र में आयोजित महिला चौपाल के माध्यम से महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा, ताकि वे अपने अधिकारों को समझें और किसी भी अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में खुलकर अपनी बात रख सकें।
मिशन शक्ति अभियान से महिलाओं को किया जा रहा जागरूक, सुरक्षा के प्रति किया प्रेरित ,गाजियाबाद। कोतवाली नगर की एसीपी उपासना पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है
पुलिस द्वारा महिलाओं को किसी भी परेशानी की स्थिति में निडर होकर अपनी बात रखने और पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और उन्हें सरकारी सहायता व पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी देना है, ताकि वे जागरूक होकर अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें।
एसी बिच उन्होंने जिन, एवं व्रधृ महिलाओं, पेंशन योजना जो सरकार द्वारा योजना,जिनकि नहीं आ रही है,उनको , पुलिस द्वारा सहायता कर अधिकारी से सुधार एवं सुचित कर उनका समाधान किया जाएगा, नाम लिखित रूप से लिए गए।हे। आश्वासन दिया,महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा कदम,गाजियाबाद पुलिस की इस पहल के जरिए महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
महिला चौपाल और घर-घर संपर्क जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस का प्रयास है कि महिलाएं अपनी समस्याओं को सामने लाने में संकोच न करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।संदेश साफ है—महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी है। अपराध सहना नहीं, उसके खिलाफ आवाज उठाना है।












