सेवा, समर्पण व सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



आज दिनांक 21.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, गाजियाबाद स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सेवा, समर्पण व सर्वोच्च बलिदान के प्रतीक पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को विनम्र श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान श्रीमान पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद द्वारा कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया गया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सलामी गार्द द्वारा शहीद स्मारक पर सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्ति पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, सेनानायक 47वी वाहिनी पीएसी तथा कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं पीएसी के अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधीकारीगणों/कर्मचारीगणों द्वारा शहीदों को नमन कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
“सेवा, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान की भावना से ओतप्रोत हमारे शहीदों ने देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका योगदान सदैव हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”












