मैनपुरी पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
संवाददाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मैनपुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस के अमर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।












