थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के पर्यवेक्षण में घटना का विवरणः-दिनांक 22.09.2026 को वादिया श्रीमति साजिया बानो सीनीयर मैनेजर एण्ड ब्रान्च हैड फेडरल बैंक लिमिटेड ब्रांच आरडीसी राजनगर थाना कमि० गाजियाबाद द्वारा अभियुक्तगण के द्वारा नकली सोने को असली सोने के रुप में प्रमाणित कर फेडरल बैंक में गिरवी रखकर छलपूर्वक मिली भगत कर फेडरल बैंक से लोन प्राप्त कर लेने के संबध में थाना कविनगर पर तहरीर दी। उक्त घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल थाना कविनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही का विवरणः-घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व लोकल इनपुट की मदद से मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.10.2026 को अनुराग सिंह पुत्र स्वं बिजेन्द्र सिंह निवासी म0नं0 182 माता कालोनी थाना कविनगर कमि० गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष को रेलवे रोड के किनारे नगर निगम हाजिरी कार्यालय के सामने से चौकी क्षेत्र सै0 3 राजनगर से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मै फेडरल बैंक में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर, फर्जी गोल्ड रखकर लोन दिलवाने में शामिल था मेरे विरूध्द मुकदमा लिखे जाने के बाद से मैं पुलिस से छिपते हुए इधर उधर घूम रहा था।
अभियुक्त का नाम पता 1. अनुराग सिंह पुत्र स्वं बिजेन्द्र सिंह निवासी म0नं0 182 माता कालोनी थाना कविनगर कमि० गाजियाबाद उम्र गिरफ्तार करने वाले टीमः-थाना कविनगर पुलिस टीम जनपद गाजियाबाद












