प्रतापगढ़ पट्टी में जानलेवा हमला और फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़ के थाना पट्टी पुलिस ने जानलेवा हमला एवं फायरिंग के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों जावेद अख्तर और हुशाम खान को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।











