एटा: गाँव कीलरमऊ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गाँव कीलरमऊ में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। गाँव कीलरमऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गाँव के सभी दोस्तों और भाइयों ने मिलकर आयोजन किया, जिसमें विशेष रूप से भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के किसान नेता अजय वर्मा को आमंत्रित किया गया। अजय वर्मा ने पहुँचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और संस्कारों का संचार होता है। कार्यक्रम में बड़ों का आशीर्वाद और छोटों का स्नेह प्राप्त हुआ, जिसके लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

गांव के लोगों ने श्रीकृष्ण की झांकियां, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और देर रात तक उत्सव का आनंद लिया।

ये भी पढ़ें एटा: जीटी रोड पर एलईडी स्क्रीन का शुभारंभ

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया