अलीगढ़: दलित महिला के साथ बैंक फ्रॉड, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल
मंडल ब्यूरो अमित चौहान. अलीगढ़ जनपद के थाना इगलास क्षेत्र के गांव पड़ील में एक गरीब मज़दूर दलित हिंदू महिला के साथ उसके ही एक मुस्लिम पड़ोसी द्वारा बैंक फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने महिला के खाते से कई बार पैसे निकाल लिए।
जब महिला को धोखाधड़ी का पता चला तो उसने बैंक से संपर्क किया। बैंक कर्मियों ने उसे थाना इगलास में शिकायत करने की सलाह दी। लेकिन थाना इगलास में महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और उसे टाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता चौकी हस्तपुर भी गई, पर वहां भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि दर-दर की ठोकरें खाने के बावजूद अलीगढ़ पुलिस अब तक उसकी मदद करने को तैयार नहीं है। यह मामला थाना इगलास के प्रभारी (SHO) और क्षेत्राधिकारी (CO) इगलास महेश कुमार के संज्ञान में होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित का कहना है कि यह मामला SC/ST एक्ट से भी जुड़ा हुआ है, ऐसे में विशेष कानून के तहत तुरंत कार्रवाई जरूरी है।
पीड़िता का मोबाइल नंबर – 7252938604
सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने भी एसपी अलीगढ़ से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जाता है।
ये भी पढ़ें मेरठ: टोल प्लाजा पर सेना के जवान की पिटाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार












